Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान केस में एक और CCTV फुटेज सामने आया | ABP News
पुलिस की 35 टीमें जांच में जुटी हैं..लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है...आरोपी की एक नई तस्वीर भी सामने आई है.. जो 16 जनवरी की सुबह 8 बजे की है, तस्वीर में आरोपी बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास दिखाई दिया था...हालांकि मुंबई पुलिस अब तक 40 से 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. इनमें से ज्यादातर लोग सैफ के जान पहचान वाले हैं..एक नई तस्वीर सामने आई है जो आरोपी के चेहरे से मेल खा रही है, हालांकि पुलिस ने इसके आरोपी होने का औपचारिक एलान नहीं किया है लेकिन पूरी संभावना है कि यही वो शख्स है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया। आरोपी ने करीब एक महीने पहले 11 दिसंबर को इसी तरह की चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी तब लोगों ने इसे पकड़ा था लेकिन मानसिक रोगी समझकर छोड़ दिया था, पुलिस के हवाले नहीं किया था






















