एक्सप्लोरर
Security Protocol Violation: Rahul Gandhi की सुरक्षा में बड़ी चूक, CRPF ने जताई चिंता!
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीआरपीएफ के डीजी सिक्योरिटी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन और लापरवाही बरतने की शिकायत दर्ज कराई है। यह पत्र 10 सितंबर को लिखा गया था। राहुल गांधी पर Z+ विद ASL सुरक्षा की अनदेखी के आरोप हैं। चिट्ठी में कहा गया है कि राहुल गांधी कई बार सीआरपीएफ की सुरक्षा गाइडलाइन का उल्लंघन कर चुके हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार, Z+ सिक्योरिटी वाले लोगों को विदेश यात्रा के लिए कम से कम 15 दिन पहले सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करना होता है। सीआरपीएफ की चिट्ठी के मुताबिक, पिछले नौ महीनों में राहुल गांधी छह बार सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी करते हुए विदेश दौरे पर गए, जिनमें इटली, वियतनाम, दुबई, दोहा, लंदन और मलेशिया की यात्राएं शामिल हैं। इन दौरों की जानकारी उन्होंने एजेंसियों को पहले से नहीं दी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि राहुल गांधी देश के चुनिंदा अति संवेदनशील VVIP में से एक हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा में कोई भी चूक राष्ट्रीय महत्व का विषय है। सीआरपीएफ ने उनकी गंभीरता की कमी पर सवाल उठाए हैं और अपील की है कि आगे से सुरक्षा प्रोटोकॉल और आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। "अगर कुछ ईश्वर ना करे, हो जाए तो ब्रिज कोई करेगा लेकिन खामियाजा किसी और को भुगतना पड़ेगा।"
न्यूज़
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
और देखें























