PM Modi की बात मान गए Putin, धोखे से भर्ती कराए गए भारतीयों को छोड़ेगी रूसी सेना | Modi Russia Visit
PM Modi Russia Visit: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध साल 2022 से लगातार जारी है. इस युद्ध में कई भारतीय युवा वहां फंसे हुए हैं. जिनमें से कई युवा रूस की तरफ से जंग भी लड़ रहे हैं. हालांकि ये युवा अपनी मर्जी से नहीं बल्कि जबरदस्ती हथियार उठाने को मजबूर हैं. बता दें कि, सोमवार (8 जुलाई 2024) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को पहुंचे तो उन्होंने पुतिन के सामने रूसी सेना में भर्ती भारतीय नागरिकों का मुद्दा उठाया. जिस पर रूसी सरकार ने भारतीयों को वापस भेजेने पर सहमति जता दी है. सूत्रों के अनुसार, रूस अपनी सेना में सहायक कर्मियों के तौर पर भारतीयों की भर्ती बंद करने और काम कर रहे भारतीयों की स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की भारत की गुजारिश पर सहमत हो गया है.
























