Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
हाथों में लापता बेटी की तस्वीर.....और आंखों में पसरा अनजाना डर...ये हैं नोएडा के रहने वाले उमेश सिंह....उमेश सिंह की मानें तो इनकी बेटी प्रेमानंद महाराज की परम भक्त थी...वो हर वक्त महाराज के ध्यान में ही डूबी रहती थी....15 अगस्त को महाराज के दर्शन के लिए ही वो आश्रम के लिए निकली थी....और इसके बाद ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गई.....उमेश सिंह की मानें तो बेटी के गायब होने के बाद ये उसे हर जगह, ढूंढ चुके हैं....वो प्रेमानंद के आश्रम के लिए निकली थी....लेकिन आश्रम वालों का कहना है कि वो यहां कभी आई ही नहीं....बेटी के रहस्यमय तरीके से गायब होने के बाद उमेश सिंह ने नोएडा पुलिस से शिकायत की है....लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिसवालों को उसका कोई सुराग नहीं मिला है.....उमेश सिंह बेटी की तलाश में प्रेमानंद महाराज के आश्रम के चक्कर काट रहे हैं....और आश्रम वाले बार-बार यही कह रहे हैं- आपकी बेटी यहां नहीं है.....और अब मिलिए बेटे की तलाश में महाराष्ट्र से आई इस महिला से....नाम है उज्जवला परमेश्वर ....उज्जवला का आरोप है कि इनका बेटा जुलाई में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में आया था...और उसके बाद ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गया...






















