राज्यसभा में बोले पीेएम मोदी लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा भारी हंगामा
PM Modi On Women Reservation Bill: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (19 नवंबर) को जी-20, महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम), देश की नई संसद और पुरानी संसद सहित कई मामलों का जिक्र किया. पीएम मोदी ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा, ''लोकसभा में एक बिल (महिला आरक्षण विधेयक) प्रस्तुत किया गया है. ये विधेयक नारी सशक्तिकरण से जुड़ा है. हमने बेटियों के लिए सैनिकों स्कूलों के दरवाजे खोले. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान सरकार का कार्य़क्रम नहीं है. इसे समाज ने अपनाया है. मुद्रा योजना से लेकर जन धन योजना तक में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सभी सांसदों की मदद से तीन तलाक के खिलाफ कदम उठाया.''


























