एक्सप्लोरर
PM Modi In Varanasi: वाराणसी में पीएम मोदी ने एक बार फिर लोगों के सामने स्वच्छता को लेकर दिया संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से स्वच्छता के पक्षधर रहे हैं. साल 2014 में सरकार आने के बाद पीएम मोदी ने स्वच्छता मिशन पर खुद जोर दिया और 2 अक्टूबर को सफाई अभियान शुरू किया. अब इसकी एक बानगी और नजर आई है. दरअसल, पीएम मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एक समारोह सम्मान में मौजूद थे. इस दौरान उन्हें एक बुकलेट का विमोचन करना था. कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से जब पीएम को बुकलेट सौंपी गई तो वह एक लाल रिबन में बंधी थी. पीएम ने वह लाल रिबन खोली और उसे कहीं आस-पास फेंकने की जगह अपनी सदरी की जेब में रख लिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
न्यूज़
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion




















