महंत Narendra Giri की मौत पर मचा घमासान, जानें यूपी चुनाव में कैसे पड़ेगा फर्क ? | Pankaj Ka Punch
बड़े हनुमान मंदिर वाले महंत नरेन्द्र गिरी की मौत की जाँच सीबीआई के पास है... टीम प्रयागराज पहुँच चुकी है... ये हत्या है या फिर आत्म हत्या जितने मुँह उतना बायें... हर दिन नई नई थ्योरी आ रही है... कभी किसी महिला का एंगल तो कभी संपत्ति विवाद तो कभी ब्लैकमेलिंग का मामला... जितने मुँह उतनी बातें... कहते हैं जाति न पूछो साधु की. लेकिन साधु की जाति भी देखा जाति है और उसकी राजनैतिक विचारधारा भी... फ़लाँ साधु किस पार्टी के नेता के साथ उठता बैठता है... अगर वो साधु देश का नामी गिरामी चेहरा हो तो बात और बड़ी हो जाती है... जैसे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी की मौत का मामला ही ले लें... अब तो ये बहस भी तेज हो गई है कि क्या इस घटना का यूपी चुनाव पर भी असर पड़ सकता है..




















