MP Guna Clash: हनुमान जयंती के दिन हिंसा का एक और वीडियो सामने आया | Hanuman Jayanti
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई. कर्नलगंज में मस्जिद के सामने डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद जुलूस पर पथराव हुआ. हालात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा ने खुद मोर्चा संभाला. घटना के बाद एसपी और कलेक्टर घटनास्थल पर मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक बीजेपी पार्षद गब्बर कुशवाह द्वारा ये जुलूस निकाला जा रहा था. गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि जुलूस बिना परमिशन के जबरदस्ती निकाला गया था. विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल पर नारे लगाए गये. इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया. एसपी ने बताया कि मैंने खुद सीसीटीवी देखा है किसी ने कोई पथराव नहीं किया, किसी को चोट नहीं लगी, फिलहाल शांति है.
















