एक्सप्लोरर

MP Clash: हनुमान रूप धारण किए व्यक्ति की बेल्ट से पिटाई का वीडियो आया सामने

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई. कर्नलगंज में मस्जिद के सामने डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद जुलूस पर पथराव हुआ. हालात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा ने खुद मोर्चा संभाला. घटना के बाद एसपी और कलेक्टर घटनास्थल पर मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक बीजेपी पार्षद गब्बर कुशवाह द्वारा ये जुलूस निकाला जा रहा था. गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि जुलूस बिना परमिशन के जबरदस्ती निकाला गया था. विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल पर नारे लगाए गये. इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया. एसपी ने बताया कि मैंने खुद सीसीटीवी देखा है किसी ने कोई पथराव नहीं किया, किसी को चोट नहीं लगी, फिलहाल शांति है. 'अफवाहों पर न दें ध्यान' वहीं गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने घटना को लेकर कहा, अभी कर्नलगंज मस्जिद के पास शांति व्यवस्था प्रभावित हुई थी. प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया. वर्तमान में क्षेत्र में पूरी तरह से शांति एवं व्यवस्था बनी हुई है. जनता से आग्रह है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. गुना SP संजीव कुमार सिन्हा ने हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव की घटना पर कहा, "कर्नलगंज मस्जिद के पास से जुलूस गुजर रहा था, जिस दौरान दो समुदायों के बीच नारेबाजी हुई. पता चला है कि पथराव भी हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही फोर्स को तुरंत भेजा गया. 15-20 मिनट में ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. वीडियो फुटेज के आधार पर शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है. स्थिति सामान्य है. जनता से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें." ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुरंत लिया एक्शन गुना में हनुमान जन्मोत्सव के दिन हुए पथराव पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्थानीय प्रशासन से बात की. हालात अब काबू में हैं. दरअसल, गुना में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर करनैलगंज क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई थी. इस यात्रा पर पथराव की खबर शाम को आई जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तुरंत एक्शन में आ गए.

न्यूज़ वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
और देखें
Sponsored Links by Taboola

फोटो गैलरी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget