Kolkata Doctor Case: कोलकाता केस में हड़ताल को लेकर बंटे डॉक्टर | IMA | JP Nadda | ABP NEWS
ABP News: सिर्फ कोलकाता नहीं बल्कि पूरा हिंदुस्तान 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर की दर्दनाक मौत के लिए इंसाफ मांग रहा है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में पूरे भारत के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. इसकी वजह से ओपीडी और गैर-आपातकालीन सर्जरी जैसी वैकल्पिक सेवाएं बाधित हो गईं. दिल्ली एम्स से लेकर राजधानी के बड़े अस्पतालों में काम बाधित हुई है. ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और चंडीगढ़ जैसे राज्यों के बड़े अस्पतालों में देखने को मिल रहा है. रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) एम्स, दिल्ली ने भी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है.

























