Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग, जानिए
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, शाम बजे तक बिहार में 52.24 प्रतिशत, हरियाणा में 55.93 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 51.35 प्रतिशत, झारखंड में 61.41 प्रतिशत, दिल्ली में 53.73 प्रतिशत, ओडिशा में 59.60 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 52.02 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 77.99 प्रतिशत मतदान हुआ..24 का चुनावी घमासान अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है... आज छठे चरण के लिए 8 राज्यों की 58 सीट पर वोटिंग थी...जिसमें 889 उम्मीदवार की किस्मत दांव पर लगी थी... इसमें कई ऐसे दिग्गज थे... जिन्होंने अब तक हार का स्वाद नहीं चखा है... लेकिन अब जनता ने मैदान में उतरे इन सभी उमम्मीदवार की किस्मत का फैसला कर दिया है...8 राज्यों की 58 सीट पर वोटिंग प्रक्रिया खत्म हो चुकी है.




























