एक्सप्लोरर
Congress से इस्तीफे के बाद Kiran Choudhry और Shruti Choudhry आज BJP में होंगी शामिल
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है. ईमेल के जरिए दोनों ने अपना इस्तीफा सौंपा है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से उन्होंने कहा कि पुष्टि की है कि वो बुधवार (19 जून) को बीजेपी में शामिल होंगी. माना जाता है कि बेटी श्रुति चौधरी को लोकसभा टिकट नहीं मिलने से किरण चौधरी कांग्रेस से नाराज हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी अटकलें लगी थीं कि किरण चौधरी बीजेपी का दामन थामन सकती हैं. हालांकि, उन्होंने इन अटकलों को तब खारिज कर दिया था.
न्यूज़
Sansani: DGP की 'मौत मिस्ट्री'! | Delhi Crime
और देखें

























