नरोरा के बंसी घाट पर होगा Kalyan Singh का अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेता रहे कल्याण सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को कल लखनऊ से अलीगढ़ लाया गया था। आज सुबह सीएम योगी ने अलीगढ़ के अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम पहुंचकर अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। अभी कल्याण सिंह के पार्थिक शरीर को सड़क के रास्ते अतरौली ले जाया जा रहा है। अतरौली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में 2 घंटे के लिए पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अतरौली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्या और बीजेपी के दूसरे बड़े नेता कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे नरोरा के बंसी घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
























