Jahangirpuri Violence: क्या Bulldozer की कार्रवाई सियासी बदला है?
दिल्ली की जहांगीरपुरी में पहले सांप्रदायिक हिंसा हुई...फिर बुलडोजर का जोर चला और अब सियासत का शोर है।आलम ये है कि सियासत की सारी सड़कें आज जहांगीरपुरी की तरफ ही मुड़ चुकी हैं.कल रात को हिंसा वाले इलाके में ओवैसी पहुंचे थे तो आज कांग्रेस ने दल बल के साथ एंट्री मारी. फिर दूसरे दलों के कदम भी जहांगीरपुरी की तरफ बढ़ने लगे हैं. इस बीच अतिक्रमण के मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट ने भी अहम आदेश दिया है. MCD के एक्शन पर कुछ तल्ख टिप्पणी भी की है.जहांगीरपुरी हिंसा और अतिक्रमण का केस आखिर कैसे कानून और सियासत के बीच आकर खड़ा हो गया है.इसी से जुड़ा हमारा आज का सवाल है कि क्या बुलडोजर की कार्रवाई सियासी बदला है?






















