Israel- Iran War: हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को इजरायल ने किया ढेर | ABP News
इजरायली सेना ने रविवार (3 अक्टूबर) को हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर जाफर खादर फौर का ढेर कर दिया है. इजरायली सेना ने बताया कि जाफर खादर फौर पिछले साल अक्टूबर से इजरायल में हुए कई हमलों के लिए जिम्मेदार था, जिसमें जुलाई 2024 में हुए फुटबॉल मैदान पर 12 बच्चों की मौत का हमला भी शामिल था. बता दें कि जाफर खादर फौर दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह की नासिर ब्रिगेड रॉकेट यूनिट का कमांडर था. इजरायल ने जाफर खादर की मौत की जानकारी दी है. हालांकि हिज्बुल्लाह ने अभी तक फौर के मौत पर टिप्पणी या पुष्टि नहीं की है.हिज्बुल्लाह के नासिर ब्रिगेड रॉकेट यूनिट के कमांडर जाफऱ खादर फौर को दक्षिणी लेबनान के जौईया क्षेत्र में मार गिराया.


























