Kolkata Doctor Case में अब भी जांच जारी, दो और लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ | Breaking News
सीबीआई ने गुरुवार (29 अगस्त 2024) को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कार्यरत दो निजी गार्डों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया. सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों गार्डों के पॉलीग्राफ टेस्ट की सहमति लेने के लिए गुरुवार को इन्हें कोलकाता की एक अदालत में पेश किया गया और वहां से मंजूरी मिलने के बाद शाम तक यह टेस्ट पूरा किया गया.इस तरह इस केस में अब तक पॉलीग्राफ टेस्ट से गुजरने वाले व्यक्तियों की संख्या अब 10 हो गई है, जिसमें गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, कोलकाता पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) अनूप दत्ता, चार डॉक्टर जो वारदात वाली रात पीड़िता के साथ ड्यूटी पर थे और कोलकाता पुलिस के एक सिविल वॉलंटियर का नाम शामिल है.
























