एक्सप्लोरर
देश में Lockdown 3 मई तक बढ़ा,PM Modi बोले-'और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी' । Special Bulletin
देश भर में अब 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया और कहा कि अब लॉकडाउन में पहले से ज्यादा सख्ती बरती जाएगी. उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक जिन जगहों पर हॉटस्पॉट नहीं और हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका भी नहीं होगी. वहां कुछ रियायतों के साथ ढील दी जा सकती है. पीएम मोदी ने अपने भाषण में किसानों और गरीबों की चिंता की. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन टू की नई गाइडलाइंस कल जारी होंगी. पीएम मोदी ने व्यवसाय और उद्योग में साथ काम करने वाले लोगों के प्रति संवेदना रखने की अपील की और कहा कि कंपनियां किसी को नौकरी से नहीं निकालें. इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश से सात वचन मांगे. उन्होंने बुजुर्गों और कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करने, गरीबों की देखरेख करने, सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने और आरोग्य सेतु डाउनलोड करने की भी अपील की.
और देखें























