एक्सप्लोरर
14 घंटे तक चली भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की बैठक,डिसइंगेजमेंट का दूसरा चरण शुरू हो सकता है
डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की चौथे दौर की बैठक पूरे 14 घंटे चली. सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक देर रात 2 बजे तक चली. सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में एलएसी पर सभी जगह पर डिसइंगेजमेंट पर बात हुई. एलएसी पर दोनों देशों की सेनाओं के हेवी बिल्ट-अप को कम करने के साथ साथ फिंगर एरिया और डेपसांग प्लेन्स पर चर्चा हुई.
और देखें





























