एक्सप्लोरर
COVID 19: विपक्ष के नेताओं से PM Modi ने की बात । दिल्ली,मुंबई बने कोरोना के हॉट स्पॉट
देश में कोरोना का संकट बरकरार है, देश में संक्रमित लोगों की संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई है , पिछले चौबीस घंटे में 35 लोगों की मौत हो गई है और अभी तक कुल 149 लोगों की जान चली गई है, अब कयास इस बात के लग रहे हैं कि लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे बढ़ सकता है इस कयास के बीच पीएम मोदी आज विपक्ष के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए बातचीत कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री इस चर्चा में विपक्ष के नेताओं को कोरोना संकट पर सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में बताएंगे. सरकार का प्रयास है कि इस संकट के दौर में विपक्ष को भरोसे में लेकर आगे आने वाले समय में क्या क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी.
और देखें


























