एक्सप्लोरर
Lockdown: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर 14 मजदूरों की मौत
कोरोना संकट के बीच प्रवासी मजदूरों की वापसी से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आकर 14 मजदूरों की मौत हो गई है. ट्रैक के रास्ते जा रहे मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए. ये हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ. खबरों के मुताबिक जालना की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर जालना से भूसावल जा रहे थे मजदूर. मजदूरों को उम्मीद थी कि वहां से छतीसगढ़ जा पाएंगे.
और देखें


























