एक्सप्लोरर
Vikas Dubey Case: सुप्रीम कोर्ट का दखल, एनकाउंटर की जांच में पूर्व जज और पूर्व डीजीपी होंगे नियुक्त
विकास दुबे मुठभेड़ मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग में सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज और डीजीपी स्तरके रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा.सुप्रीम कोर्ट बुधवार, 22 जुलाई को इन नामों को मंजूरी देगा.यूपी सरकार की तरफ से गठित आयोग में सिर्फ एक सदस्य, इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस शशिकांत अग्रवाल हैं. अब कोर्ट ने यूपी सरकार से दो और सदस्यों के नाम सुलझाने को कहा है. कोर्ट ने यह भी संकेत दिए हैं कि इस आयोग की जांच का दायरा काफी व्यापक रखा जाएगा.
और देखें





























