एक्सप्लोरर
JNU हिंसा पर बड़ी खबर, नकाबपोश कोडवर्ड में बात कर रहे थे, कुछ हमलावरों की पहचान हुई: सूत्र
जेएनयू हिंसा में इस वक्त की बड़ी खबर आपको देते हैं. अब तक की जांच में पता चला है कि नकाबपोश हमलावरों को साबरमती और पेरियार हॉस्टल के एक-एक रूम की जानकारी थी. सूत्रों के मुताबिक नकाबपोश हमलवारों को पता था कि किस-किस रूम में घुसकर छात्रों को पीटना है.. हमलावरों को पहले से जानकारी दी गई थी. यही वजह है कि हॉस्टल में घुसने के बाद आपस में बात करके एक दूसरे को रूम नंबर बताकर हमला कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक हमलवारों में जेएनयू के कुछ छात्र और ज्यादातर बाहरी है और बड़ी बात ये है कि जहां हिंसा हुई वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे. सूत्रों के मुताबिक कुछ हमलावरों की पहचान हो गई है.
और देखें





























