एक्सप्लोरर
Tablighi Jamaat के लोगों ने क्वॉरन्टीन सेंटर में मेडिकल स्टाफ पर थूका, कर रहे बदसलूकी
निजामुद्दीन पश्चिम के तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरों ने पहले ही देश में हडकंप मचाया हुआ है. वहीं अब इससे जुड़ी एक खबर परेशान कर सकती है. तब्लीगी जमात के लोगों पर गंभीर आरोप लगे हैं.
क्वॉरन्टीन किए गए तब्लीगी जमात के लोगों पर आरोप है कि इन्होंने दिल्ली के तुगलकाबाद क्वारंटीन सेंटर में मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी की है. इतना ही नहीं रेलवे के प्रवक्ता ने यहां तक कहा कि इन्होंने इनकी तीमारदारी में लगे स्टाफ पर थूक भी फेंका.
और देखें

























