एक्सप्लोरर
Delhi Assembly के विशेष सत्र के दूसरे दिन जोरदार हंगामा,MCD किराए माफी मामले पर AAP ने किया प्रदर्शन
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हंगामे से हुई एमसीडी किराए माफी मामले पर आम आदमी पार्टी के विधायक सीबीआई जांच की मांग कर रहे है. विधानसभा में इस मांग से जुड़े बड़े बैनर्स और प्लेकार्ड लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा भी किया. इससे पहले एमसीडी सरकार पर बकाया फंड को लेकर लगातार दिल्ली सरकार पर हमलावर रही है. एमसीडी में बीजेपी का दबदबा है और इस मुद्दे पर वो लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के आगे धरना देते रहे हैं.आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 2,400 करोड़ का घोटाला हुआ है जिसकी जांच होनी जरूरी है वहीं बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली सरकार एमसीडी का 13,000 करोड़ का फंड देने में आनाकानी कर रही है.
और देखें


























