एक्सप्लोरर
CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखों का एलान, डेटशीट जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेटशीट आज 18 मई दिन सोमवार को जारी कर दी गई है जो कि सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. परीक्षार्थी यहाँ से चेक कर सकते है. सीबीएसई कक्षा 10 वीं का पहला पेपर 1 जुलाई को सोशल साइंस का जबकि दूसरा पेपर साइंस थ्योरी और साइंस बिना प्रैक्टिकल का होगा जो कि 2 जुलाई को आयोजित किया जायेगा. जहां तीसरा पेपर 10 जुलाई को हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी का वहीँ चौथा पेपर इंग्लिश कम्यूनिकेटिव और इंग्लिश लैग्वेज और साहित्य का 15 जुलाई को संपन्न होगा.
और देखें




























