एक्सप्लोरर
देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन Tejas आज से अहमदाबाद-मुंबई के बीच शुरू, जानिए खूबी
देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन तेजस की आज अहमदाबाद से शुरूआत होगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी अब से थोड़ी देर बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. ये ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलेगी, आज इसका उद्घाटन हो रहा है, यात्रियों के लिए तेजस परसों यानी 19 तारीख से शुरू होगी. ट्रेन की हर सीट के पीछे एलईडी स्क्रीन लगी होने के साथ वाईफाई सुविधा भी है. इसकी स्पीड 160 किमी प्रति घंटे है और ये हफ्ते में छह दिन चलेगी. करीब साढ़े छह घंटे में ये अहमदाबाद से मुंबई का सफर तय करेगी.
और देखें

























