एक्सप्लोरर
Sushant Suicide Case: Ex Bodyguard Mushtaq Sheikh ने CBI जांच का किया स्वागत
सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के फैसले का सुशांत के बॉडीगार्ड और उनके कई अच्छे और बुरे पलों के साथी रहे मुश्ताक शेख ने स्वागत किया है. मुश्ताक ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक अच्छा फैसला सुनाया है.
उन्होंने कहा कि इस फैसले से उम्मीद जगी है कि सुशांत की मौत का सच सामने आएगा. उन्होंने कहा, "अगर सुशांत का कत्ल हुआ है, तो उनके कातिलों को सजा मिलनी चाहिए. “दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए."
और देखें

























