एक्सप्लोरर
SC-ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज, जानिए पूरा मामला
SC/ST एक्ट में 2018 में किए गए संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला देगा. इस संशोधन के रिए शिकायत मिलने पर तुरंत गिरफ्तारी का प्रावधान फिर से जोड़ा गया था. कोर्ट में दायर याचिका में इस संशोधन को अवैध करार देने की मांग की गई है. दरअसल, इससे पहले कोर्ट ने तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाला फैसला दिया था. कोर्ट ने कहा था कि कानून के दुरुपयोग के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शिकायतों की शुरुआती जांच के बाद ही पुलिस को कोई कदम उठाना चाहिए. इस फैसले के व्यापक विरोध के चलते सरकार को कानून में बदलाव कर तुरंत गिरफ्तारी का प्रावधान दोबारा जोड़ना पड़ा था. सरकार की दलील है कि अनुसूचित जातियों के लोग अब भी सामाजिक रूप से कमजोर स्थिति में हैं. उनके लिए विशेष कानून जरूरी है.
और देखें

























