एक्सप्लोरर
Sign Bulletin: CWC की बैठक में दिखी कांग्रेस की अंदरूनी कलह
पार्टी नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पार्टी में घमासान मच गया है. आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी के ‘कुछ कांग्रेस नेताओं की बीजेपी से सांठ गांठ’ वाले बयान पर हंगामा खड़ा हो गया. हालांकि बाद में पार्टी की तरफ से कहा गया कि राहुल गांधी ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है. इस संदर्भ में कोई बात नहीं हुई. कांग्रेस का ये बयान ऐसे समय आया, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल राहुल के बयान को लेकर भड़क गए.
और देखें






























