एक्सप्लोरर
नंदीग्राम सीट से तय होगा बंगाल का अगला सीएम कौन? | राज की बात
पश्चिम बंगाल का महासंग्राम दिन पर दिन भीषण होता जा रहा है. नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के साथ ही पीएम मोदी के प्रवेश और ममता के सड़कों पर दिखे आवेग के बाद लड़ाई का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं. एक दूसरे को झटका देने में जुटे बीजेपी और तृणमूल के बीच सबसे भीषण महासमर का मैदान अब पूरी तरह सज चुका है. इसमें एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री अब राज्य की सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम से तय होगा. जब यह तय हो गया है तो बीजेपी ने भी अपने ट्रंपकार्ड यानी मोदी को उसी हिसाब से यहाँ खेलने का फ़ैसला कर लिया है.
और देखें





















