एक्सप्लोरर
PM Modi का एलान, Lockdown 4 होगा नए नियमों के साथ लागू, देखिए क्या कहा है PM ने
कोरोना वायरस को लेकर देश के नाम अपने पांचवे संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के चौथे चरण का एलान किया. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन नए नियमों वाला होगा. पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा. राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी. पीएम मोदी ने करीब 33 मिनट का भाषण दिया. इसमें उन्होंने बीस लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया.
और देखें




























