एक्सप्लोरर
बड़ी बहस: मोदी विरोध के नाम पर देश को बदनाम कर रही कांग्रेस? Shashi Tharoor के बयान से मचा बवाल
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक बयान को लेकर उनकी पार्टी एक बार फिर निशाने पर आ गई है. शशि थरूर ने पाकिस्तान के मंच पर कहा है कि भारत में मुसलमानों और उत्तर पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव होता है. लाहौर थिंक फेस्ट नाम के कार्यक्रम में शशि थरूर ऑनलाइन जुड़े थे और इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भेदभाव बढ़ा है. उन्होंने दिल्ली में हुई तब्लीगी जमात की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना का इस्तेमाल भारत में मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव को सही ठहराने के लिए किया गया.
और देखें




























