एक्सप्लोरर
Namaste Trump: एयरपोर्ट पर होगा ट्रंप का भव्य स्वागत, जानिए क्या-क्या हैं तैयारियां?
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 24 फरवरी को हिंदुस्तान आ रहे हैं. ट्रंप अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली आएंगे. ट्रंप के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी है. ट्रंप को आगरा में ताजमहल के पास बहने वाली यमुना नदी में पानी दिखे इसके लिए हरिद्वार से गंगा का पानी लाया गया. वहीं, अहमदाबाद में ट्रंप और उनकी पत्नी को खास तोहफे दिए जाएंगे. पूरे आगरा शहर को सजाया जा रहा है. उनके दौरे को लेकर हाईटेक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट हिदुस्तान आ चुके हैं. भारत आने से पहले ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि पीएम मोदी मुझे पसंद है. अपने भारत दौरे को लेकर ट्रंप ने ये भी कहा है कि हम भारत के साथ अभी कोई व्यापारिक डील नहीं करेंगे... हालांकि डॉनल्ड ट्रंप ने चुनाव से पहले एक बड़ी डील की बात कही है.
और देखें




























