एक्सप्लोरर
Munawar Faruqui को देर रात रिहा कर दिया गया
इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद स्टैंड अप कॉमिडियन मुनव्वर फ़ारूक़ी को देर रात रिहा कर दिया गया। मुनव्वर को एक जनवरी की शाम तुकोगंज पुलिस ने बीजेपी नेता एकलव्य गौड़ की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ के बेटे और हिन्द रक्षक संस्था के संरक्षक एकलव्य सिंह गौड़ का आरोप था कि मुनव्वर और उसके साथी 56 दुकान इलाके में एक शो के दौरान हिन्दू देवी देवताओं और भारत के गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शुक्रवार के दिन मुन्नवर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बीती रात इंदौर सेंट्रल जेल रिहा किया गया।
और देखें


















