एक्सप्लोरर
Manoj Mukund Naravane होंगे नए थल सेनाध्यक्ष
सेना अध्यक्ष बिपिन रावत आज रिटायर होकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने जा रहे हैं...उनकी जगह लेने के लिए नया शूरवीर तैयार है. 39 साल की गौरवमयी सेवा के बाद मनोज मुकुंद नरवाणे आज भारतीय थल सेना के शिखर पर पहुंचेंगे . नवराने आज जनरल बिपिन रावत की जगह सेना प्रमुख का पदभार संभालने जा रहे हैं. जून 1980 में सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट की सातवीं बटालियन से नौकरी की शुरुआत करने वाले नरवाने को आतंक विरोधी अभियानों और चीन मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है. नरवाणे को पूर्वोत्तर भारत और जम्मू-कश्मीर के अशांत क्षेत्रों में काम करने का लंबा अनुभव है. ये श्रीलंका में लिट्टे के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन पवन का भी हिस्सा रह चुके है. इन्होंने म्यामांर में भारत के डिफेंस अताचे के तौर पर काम किया है
और देखें

डॉ. ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
Opinion























