एक्सप्लोरर
Lockdown: शर्तों के साथ सभी जोन में शराब की दुकानें खोलने की इजाजत
देश में अब 17 मई तक Lockdown लागू रहेगा लेकिन इस दौरान कुछ छूट दी जा रही है. इसके लिए रेड, ऑरेंज और ग्रीन तीन जोन में देश भर के जिलों को बांटा गया है. शर्तों के साथ सभी जोन में शराब की दुकानें खोलने की इजाजत दे दी गई है.
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, पान, गुटखा, तंबाकू आदि खाने की इजाजत नहीं होगी. हालांकि, न्यूनतम छह फुट की दूरी ग्राहकों के बीच सुनिश्चित करने के बाद शराब, पान, तंबाकू की बिक्री करने की इजाजत होगी तथा दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग नहीं होंगे.
और देखें

























