एक्सप्लोरर
BJP के हुए Jyotiraditya Scindia, कहा- 'Congress अब वो पार्टी नहीं रही, जो पहले थी'
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं सर्वप्रथम आदरणीय नड्डा जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि आपने मुझे अपने परिवार में आमंत्रित किया और एक स्थान दिया. इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में एक सपना हमने पिरोया था, जब वहां सरकार बनी. लेकिन 18 महीने में वो सारे सपने बिखर गए, चाहे वो किसानों के ऋण माफ़ करने की बात हो, पिछले फसल का बोनस न मिलना हो, ओलावृष्टि से नष्ट फसल आदि का भी मुआवजा अब तक नहीं मिल पाया है.
और देखें

























