एक्सप्लोरर
Jyotiraditya Scindia की रैली में किसान की हुई मौत, सभा खत्म करने के बजाय मौन रख शुरू किया भाषण
मध्य प्रदेश के उपचुनाव में नेता किस तरह संवेदनहीन होकर प्रचार कर रहे हैं. इसका नमूना दिखा है खंडवा में. जहां बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में भाषण सुनने आए एक किसान ने दम तोड़ दिया और नेता भाषण देते रहे. अस्पताल ले जाने पर पता चला कि किसान जीवन सिंह की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. मौत का पता चलने के बाद मंच से ही सिंधिया ने 2 मिनट का मौन रखा और फिर भाषण शुरू कर दिया, जबकि कायदे से सभा में किसी की मौत होने के बाद सभा खत्म कर दी जानी चाहिए थी.
और देखें

























