एक्सप्लोरर
Doha में भारत और तालिबान की औपचारिक बातचीत, भारतीय दूतावास में हुई मुलाकात
तालिबान के साथ भारत ने बातचीत शुरु कर दी है. इसकी झलक दोहा में दिखी जहां भारतीय राजदूत दीपक मित्तल से तालिबान के शेर मुहम्मद अब्बास स्तानिकजई की मुलाकात हुई. स्तानिकजई हमारे राजदूत से मिलने भारतीय दूतावास में आए थे. ये मुलाकात तालिबान नेता की गुजारिश पर हुई. इस मुलाकात का मकसद अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालना था. भारत ने अपनी चिंता जतायी कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल भारत विरोधी हरकतों और आतंकवाद के लिए नहीं होना चाहिए. तालिबानी प्रतिनिधि ने भारत को भरोसा दिया है कि वो हमारी भावनाओं का ख्याल रखेंगे.
और देखें
























