एक्सप्लोरर
दिल्ली धमाका: कई गाड़ियों के शीशे टूटे, अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल की आशंका
राजधानी दिल्ली में 5 एपीजे अब्दुल कलाम रोड के नजदीक शुक्रवार की शाम हुए विस्फोट के बाद जहां देशभर के हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई तो वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर छानबीन तेज हो गई है. जिस जगह पर ये विस्फोट हुआ है वहां से इजरायली दूतावास महज कुछ ही दूर है. ऐसे में वीवीआईपी सिक्योरिटी वाले इस इलाके में हुए विस्फोट के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, कम तीव्रता वाले इस विस्फोट में किसी के घायल होने की खबर नहीं है बल्कि वहां खड़ी तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है.
और देखें




























