एक्सप्लोरर
Dawood Ibrahim के गुर्गे को Gujarat ATS ने किया गिरफ्तार
मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के एक गुर्गे को 24 साल बाद गिरफ्तार किया गया है. गुजरात ATS ने अब्दुल माजिद नाम के शख्स को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि 1997 में गुजरात और महाराष्ट्र में बम धमाकों को अंजाम देने के लिए जो विस्फोटक भेजा था, उस घटना में माजिद भी शामिल था. सालों से अपनी पहचान छिपाकर माजीद झारखंड में रह रहा था.....पूछताछ में खुलासा हुआ कि अब्दुल माजिद छोटा राजन, अबु सलेम और छोटा शकील के साथ भी काम कर चुका है.
और देखें


























