एक्सप्लोरर
'कोरोना ने हमारे काम करने के तरीके को बदल दिया, अब हमें आत्मनिर्भर बनना ही पड़ेगा'- पंचायत प्रमुखों से बोले PM Modi
हर साल 24 अप्रैल को पूरे देश में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है. इसी मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सरपंचों से संवाद किया. प्रधानमंत्री ने संवाद के दौरान कहा कि कोरोना ने हमारे काम करने के तरीके को बदल दिया है. पहले हम किसी कार्यक्रम में रूबरू मिलते थे लेकिन आज वही कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करना पड़ा रहा है. आज देशभर के लाखों सरपंच तकनीक के माध्यम से जुड़े हैं. आपका स्वागत है, और बधाई. आज पुरस्कार पाने वाले सरपंचों को बधाई और उन गांवों को भी बधाई.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''कोरोना ने हमें सिखाया है कि अब हमें आत्म निर्भर बनना ही पड़ेगा. बिना आत्म निर्भर बने ऐसे संकटों को झेल पाना मुश्किल हो जाएगा. गांव अपने स्तर पर, जिला अपने स्तर पर, राज्य अपने स्तर पर, अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए आत्म निर्भर बने. अपनी जरूरतों के लिए बाहर का मुंह ना देखना पड़े, यह सबक मिला है. बदली हुई व्यवस्था ने हमें सिखाया है कि आत्मनिर्भर बनो, आत्मनिर्भर बनो, आत्मनिर्भर बनो.''

और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion