एक्सप्लोरर
100 मीटर से भी कम दायरे में आमने-सामने भारत और चीन के टैंक
पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें भारत और चीन के टैंक, बीएमपी व्हीकल, सैनिक और टेंट दिखाई पड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये तस्वीर रेचिन ला दर्रे की है....जहां क्रिसमस और नए साल के मौके पर थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे गए थे...ये तस्वीर भारत की तरफ से ली गई है, लेकिन ये तस्वीर सबसे पहले चीनी सोशल मीडिया, विबो पर सामने आई थी....हरे रंग से भारतीय सेना की डिप्लोयमेंट है, और लाल रंग वाली चीन की पीएलए सेना है....इस तस्वीर से पता चलता है कि दोनों सेनाएं 100 मीटर से भी कम दायरे में आई बॉल टू आई बॉल हैं यानि आमने सामने हैं.
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion
























