एक्सप्लोरर
Delhi के CM Arvind Kejriwal पहुंचे LNJP अस्पताल, Health Workers को पहले लगाई जाएगी वैक्सीन
टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर दिल्ली के एनएनजेपी अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली के 81 सेंटर्स पर आज 8100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. मैं लोगों से अपील करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान ना दें. एक्सपर्ट ने बताया है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं.'' वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, ''दिल्ली में आज से वैक्सीनेशन शुरू हुआ है. 81 केंद्रों पर यह वैक्सीनेशन एक साथ शुरू की गई है जिसमें ज़्यादातर अस्पताल हैं. एक केंद्र पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी.
और देखें




























