Champions Trophy 2025: Ind-Aus Semi Final: फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, भारतीयों ने मनाया जश्न
IND vs AUS Match Highlights Champions Trophy 2025: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल (Champions Trophy Final 2025) में जगह बना ली है. दुबई में खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 264 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत लिया है. भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का रहा, जिन्होंने दबाव भरे मिडिल ओवरों में डटे रहकर 84 रन की पारी खेली. दुबई में भारत ने रचा इतिहास भारतीय टीम ने दुबई में जीत का चौका लगा दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी, ये फैसला बहुत हद तक अच्छा भी रहा. ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में दुबई मैदान पर 250 रनों का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बनी थी. इसके बावजूद वह 265 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करने में असफल रहा. भारत अब दुबई मैदान में 250 रनों से ज्यादा लक्ष्य को चेज करने वाला दुनिया का केवल चौथा देश बन गया है.


















