Operation KGF : माफिया के आतंक पर बोले Haryana BJP के प्रवक्ता | Masterstroke
DSP सुरेन्द्र सिंह की हत्या ने बहुत से सवाल उठाए... जिन्होंने हमें ये सोचने पर मजबूर किया कि आजादी के 75 सालों के बाद भी हिंदुस्तान में कोई इलाका ऐसा है, जहां माफिया खुलेआम, सरेआम.. एक डीएसपी को कुचलकर मार देता और बड़ी आसानी से फरार हो जाता है... हमने इस मामले की तह तक जाने की सोची तो बहुत बड़ा सच सामने आ गया... हमें पता चला कि एक इलाका ऐसा भी है, जहां जाने से पुलिस के कदम डगमगाते हैं, जहां जाने से पुलिस तक डरती है.. ये हरियाणा के नूंह का वो इलाका है, जहां के पुलिस और प्रशासन का खनन माफियाओं के सामने पूरी तरह से सरेंडर हो चुका है.. वो आत्मसमर्पण कर चुके हैं ताकि बस किसी तरह से जिंदा रहकर अपनी नौकरी पूरी कर सकें.





























