Delhi Elections: जल्दी जारी होगी BJP की दूसरी लिस्ट, इन नेताओं को मिल सकता है टिकट | ABP NEWS
दिल्ली में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कांग्रेस मुफ्त की योजना लाने जा रही है तो बीजेपी.. जल्द ही अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है.. दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी की सीईसी की 10 जनवरी को बैठक हो सकती है। बीजेपी अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है। करीब 30 उम्मीदवारों की होगी दूसरी सूची। सूत्रों के मुताबिक मीनाक्षी लेखी को कस्तूरबा नगर, रेखा चौहान को द्वारका, अभय वर्मा को लक्ष्मी नगर से उतारा जा सकता है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में भी पूर्वांचली उम्मीदवारों की अच्छी संख्या होगी। नुपूर शर्मा के नाम पर भी विचार किया जा रहा है और उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है, लेकिन उनके बारे में अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है...






























