Congress List: Maharashtra में कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट,अब तक 87 उम्मीदवारों का एलान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार रात अपनी तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 16 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे को दिग्रस सीट से टिकट दिया गया है। अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत, बांद्रा पश्चिम से आसिफ जकारिया, तुलजापुर से कुलदीप पाटिल, कोल्हापुर नॉर्थ से राजेश लटकार, और सांगली से पृथ्वीराज पाटिल को भी टिकट दिया गया है। इसके साथ ही, कांग्रेस ने अब तक कुल 87 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रत्याशियों से उम्मीद जताई है कि वे चुनावी मैदान में मजबूती से उतरेंगे और जनसमर्थन प्राप्त करेंगे। कांग्रेस की यह रणनीति आगामी चुनावों में प्रभावी साबित हो सकती है।




















