Breaking News : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने PM मोदी को फोन किया | Joe Biden | PM Modi
ABP News: अब एक बड़ी खबर, देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने PM मोदी को फोन किया, बाइडेन और मोदी के बीच कई मुद्दों पर बात हुई, बांग्लादेश और यूक्रेन के हालात पर चर्चा, PM मोदी ने यूक्रेन दौरे की जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार (26 अगस्त, 2024) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से संवाद हुआ. दोनों दिग्गजों की बातचीत फोन कॉल पर हुई और इस दौरान उन्होंने अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. भारतीय पीएम ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में बताया, "आज मेरी जो बाइडन से फोन पर बात हुई. हमने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें यूक्रेन की स्थिति भी शामिल है. मैंने शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी के लिए भारत का पूर्ण समर्थन दोहराया है."




























