दिल्ली के प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास धमाका
दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में रविवार (20 अक्टूबर) को धमाके की तेज आवाज सुनाई दी. इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. यह धमाका केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ. बम धमाके के तत्काल बाद धुएं का एक बड़ा गुबार भी देखा गया. इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को ब्लास्ट से पहले इसकी सूचना मिली थी. पुलिस और दमकल विभाग के टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया मिला. दिल्ली पुलिस कॉल की जांच में जुटी है. दिल्ली फायर सेवा विभाग के दमकल कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं. दिल्ली के प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास धमाका...सूचना के बाद डॉग स्वकॉयड और CFSL की टीम मौके पर पहुंची...जांच जारी




























